फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने की गांवों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर शुक्रवार को जिला प्रधान संघ चमोली के पदाधिकारियों ने मोबाइल फोन से वीडियो कांफ्रेंस कर ग्राम प्रधानों के साथ गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, उपाध्यक्ष सूरज पंवार के साथ ही कई अन्य ग्राम प्रधानों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की। ग्राम प्रधानों ने समस्या उठाई कि कई ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हैं, जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। श्रम विभाग से मिलने वाली योजनाओं का भी अधिकांश ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा गया कि कई ग्रामीण दूसरे गांवों में फंसे हुए हैं। वे अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं। प्रधान पदाधिकारियों ने समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। रुद्रप्रयाग में भी प्रधानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन देखा और प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव को दिए दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिनका के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारियों और शक्तियों के बारे में अच्छी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें