गोपेश्वर में प्राथमिक शिक्षक संघ के नवर्निवाचित पदाधिकारी। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ दशोली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन कर विक्रम झिंक्वाण को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया।
शिक्षक संगठन की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह नेगी और विक्रम झिंक्वाण ने नामांकन किया। विक्रम झिंक्वाण को 112 और देवेंद्र नेगी को 43 मत मिले। विक्रम चौथी बार 69 मतों से विजयी रहे। वहीं मंत्री पद पर सुमित्रा फरस्वाण व कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र पंत निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर आशा कन्याल, आरती राज, जयबिष्ट, बीना गड़िया, उपेंद्र बिष्ट, महेश पुरोहित, जयवीर झिंक्वाण, बसंत कठैत, भवान सिंह, नंदी कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद