फोटो
गोपेश्वर। पुलिस ने बदरीनाथ धाम में रविवार को अभियान चलाते हुए 200 का सत्यापन किया। इसके तहत धाम में निर्माण कार्यों से लेकर होटल ढाबों में तैनात कर्मचारियों के पहचानपत्र, पता चेक किया गया। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। धाम में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे मजदूर, स्थानीय होटलों, ढाबों व धर्मशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों व संचालकों के साथ अन्य बाहर से आने वाले कुल 200 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन लगातार जारी रहेगा। संवाद