फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मलबा आने से रानीखेत हाईवे पर दो घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे बारिश के कारण उज्ज्वलपुर के पास मलबा आने से करीब दो घंटे बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ कई वाहन फंस गए। लोगों ने खुद मलबा हटाना शुरू किया और एनएच के अधिकारियों को रोड बंद होने की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर बारिश जारी रही। बारिश से रानीखेत हाईवे पर उज्ज्वलपुर के पास करीब 4.15 बजे मलबा आ गया। इससे आदिबदरी, गैरसैंण व सिमली, कर्णप्रयाग आने-जाने वाले 60 से अधिक छोटे-बड़े वाहन मार्ग पर फंस गए। काफी देर तक मशीन नहीं आई तो लोगों ने खुद ही सड़क से मलबा हटाना शुरू किया और बाद में लोगों के सहयोग और मशीन से मलबा हटाकर देर शाम को सड़क खोल दी गई है। हाईवे खुलने के बाद लोग अपने गंतव्यों को रवाना हुए। एनएच जेई डीएस चौहान ने कहा कि सड़क खोल दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें