फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जसपुर-उज्ज्वलपुर पुल पर आज शाम से नहीं चलेंगे वाहन

Tue, 28 Jul 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण। जसपुर-उज्ज्वलपुर मार्ग पर नवनिर्मित पुल भार परीक्षण के लिए 29 जुलाई शाम 4 बजे से 30 जुलाई शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पुल पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
पुल को सुरक्षित घोषित करने से पहले उसकी क्षमता और गुणवत्ता की जांच की जा रही है। यह पुल लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग की देखरेख में वर्ल्ड बैंक की वित्तीय सहायता से बनाया गया है। इसका निर्माण कार्य जून 2026 में पूरा हो गया था। परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ पुल पर निर्धारित मानकों के अनुसार भार डालकर उसकी मजबूती परखेंगे। लोनिवि कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता अमित चौहान ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिरतोली गांव तक सड़क के विस्तारीकरण को स्वीकृति
कर्णप्रयाग। विकासखंड के सिरतोली गांव को अब तीन किमी चढ़ाई से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। इस गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क के विस्तारीकरण की स्वीकृति मिल गई है। अनूप डिमरी ने बताया कि जयकंडी से सिरतोली तक दो साल से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन इसकी स्वीकृति करीब तीन किमी है जो गांव से ढाई किमी दूर तक खत्म हो रही है। अब विधायक अनिल नौटियाल के प्रयासों से गांव के लिए करीब ढाई किमी सड़क की स्वीकृति मिली है। इससे गांव तक सड़क सुविधा मिल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें