नगर में यातायात को सुचारु करने की मंशा से पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को पुलिस द्वारा नगर की सड़कों पर खड़े अनियंत्रित वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया।
पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बीते कई दिनों पुलिस द्वारा वाहनों का चालान कर वाहनों को पार्किंग में खड़े करने की हिदायत दी जा रही थी जिसके बावजूद वाहन स्वामियों द्वारा सड़क पर वाहनों को अनियंत्रित तरीके से खड़े किये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए वाहनों सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि नगर में यातायात को सुचारु करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। यदि बावजूद इसके भी वाहन स्वामियों द्वारा सड़कों पर अनियंत्रित तरीके से वाहन खड़े किये जाते हैं तो पुलिस द्वारा वाहन सीज करने व लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जा