कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत एक वाहन के पास फिटनेस और वाहन प्रदूषण के कागज नहीं मिले। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने वाहन को सीज कर दिया। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन में 9 अन्य वाहनों का चालान किया गया। प्रभारी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रवर्तन कर्मचारी प्रमोद कुमार, नवीन नौटियाल और अजीत कुमार आदि मौजूद थे। संवाद