फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नशे में ड्राइविंग करने पर वाहन सीज

Wed, 21 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। थाना पोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहनखाल बैरियर पर एक चालक को नशे में वाहन चलाते पाया। चालक के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, इसपर पुलिस ने चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग के चालक अनूप भट्ट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। इसपर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें