कर्णप्रयाग। मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर गलनाऊं के पास एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वाहन के टायर हाईवे से नीचे की ओर जाकर वहीं अटक गए। गनीमत रही वाहन हाईवे किनारे ही अटक गया नहीं तो वह अलकनंदा नदी किनारे जा गिरता। पुलिस की जानकारी के अनुसार श्रद्धालु मुरादाबाद से बदरीनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों की मदद से वाहन को हाईवे पर निकाल दिया गया था। इसके बाद सभी बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। संवाद