फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और फूलों की खेती भी करें किसान

Fri, 27 Nov 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमलडाला मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय बंड किसान महोत्सव 2015 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।

महोत्सव में लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिलों में नकदी फसलों के विपणन के लिए केंद्र स्थापित कर रही है, जिसके बाद ग्रामीण स्वउत्पादित फसलों को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को परंपरागत खेती के साथ ही सब्जी और फूलों की खेती करने का आह्वान किया। महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों के साथ ही सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से काश्तकारों को सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

महोत्सव के अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने कहा कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से भी सहयोग लिया जाएगा। बंड किसान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जगत सिंह फर्स्वाण ने महोत्सव की रूपरेखा लोगों के सामने रखी।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधन खत्री, सुरेंद्र लिंगवाल, गौरव फर्स्वाण, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह, हरक सिंह रावत, छिनका प्रधान लक्ष्मण सिंह, सल्ला-रैतोली के प्रधान नरेंद्र बंडवाल और बस्ती लाल आदि मौजूद थे। संचालन वृज हर्षराज तड़ियाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें