फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद, खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न

Sat, 14 Nov 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंच पूजा के तीसरे दिन वेद-उपनिषद की पुस्तिकाओं को पूजा-अर्चना के बाद रखा गया सुरक्षित स्थान पर
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर रात 9.37 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजा के तीसरे दिन शनिवार को अपराह्न से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। इस दौरान खड्ग पुस्तक पूजा संपन्न की गई। वेद-उपनिषद की पुस्तिकाओं को पूजा-अर्चना के बाद उचित स्थान पर रख दिया गया।
विज्ञापन

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि तीसरे दिन की पूजा बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर आचार्य सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डॉ. अमित बंदोलिया ने संपन्न कराई। रविवार 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार को रात 9.37 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें