फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर में 21 से 24 फरवरी तक होगा वसंतोत्सव

Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में वसंतोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक में मौजूद स्थानीय लोग व व्यापारी। संवाद 
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में आठ साल बाद वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 21 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि महोत्सव को भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के बाद से गोपेश्वर में शरदोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। इस वर्ष नगर पालिका की ओर से शरदोत्सव आयोजन की रुपरेखा तैयार की है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि इसमें मांगलिक गीतों की प्रतियोगिता, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल घाटी, घिंघराण, बछेर, बंड क्षेत्र और फरस्वाण फाट क्षेत्र के महिला मंगल दलों की मांगलिक गीतों के साथ ही थड़िया, चौंफुला की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। महोत्सव में बॉलीवुड नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कहा कि शरदोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें