फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य सृजन से हिंदी को सशक्त बनाने में जुटी वंदना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी को बढ़ावा देने के लिए घाट ब्लॉक के सेंती गांव की 23 वर्षीय वंदना हिंदी काव्य संग्रह पर जोर दे रही है। वंदना पिछले दो सालों से कविताओं के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने में लगी हुई है। वंदना का मानना है कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा व राजभाषा है। हमें सरकारी व निजी कार्यालयों में कामकाज हिंदी में संपादित करने में गर्व महसूस करना चाहिए। वंदना द्वारा लिखित हिंदी काव्य संग्रह आपकी कलम के साथ-साथ को लोगों ने खूब सराहा। अभी तक वह 50 से भी अधिक हिंदी कविताओं का लेखन कर चुकी है। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग से एमएससी की पढ़ाई कर रही घाट ब्लॉक के सेंती गांव की वंदना के पिता ललिता प्रसाद मैंदोली व्यवसायी हैं। जबकि माता गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें