अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एटी इंडिया (एप्रोपिएट इंडिया) द्वारा बैरागना में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संस्था द्वारा मंडल घाटी की दस महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगीता गैरोला ने किया। कार्यक्रम के दौरान सुरमा देवी, देवेश्वरी देवी, दमयंती देवी, मधु देवी, विजयलक्ष्मी, बिशोदा देवी, सुमन देवी, सरला देवी, नोरती देवी व प्रेम कला देवी को सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी।
अक्षत नाट्य संस्था की ओर से ‘महिला नहीं अबला’ नाटक का मंचन किया गया। वहीं, जोशीमठ, चमोली, घाट और नंदप्रयाग में भी विभिन्न संगठनों द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर एटी इंडिया के अध्यक्ष जैक क्रोच, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत, कमल नयर बडोनी, प्रमिला सजवाण और मालती हलदार आदि थे।