फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति फूलों की घाटी जाने पर 50 हजार का जुर्माना

Mon, 06 Mar 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में बिना अनुमति 13 विदेशी पर्यटकों को ले जाने पर दिल्ली की एक टूरिस्ट कंपनी को भारी पड़ गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने कंपनी पर पचास हजार का जुर्माना ठोक दिया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद सोमवार को दल को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


यहां बता दें कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी प्रतिबंधित क्षेत्र है। शीतकाल में फूलों की घाटी पर्यटकों या आम लोगों के प्रवेश के लिए बंद रहती है। पार्क के रेंज अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चार मार्च की दोपहर को दिल्ली की टूरिस्ट कंपनी गंगा व्यू होलीडे का एक टूर ऑपरेटर बिना अनुमति के 13 विदेशी पर्यटकों को फूलों की घाटी की सैर के लिए मुख्य ट्रैक घांघरिया तक ले गया और वहीं रुक गया।

पांच मार्च को जब दल फूलों की घाटी की सैर को जाने लगा तो सूचना मिलने पर दल को फूलों की घाटी जाने से रोक दिया गया। बिना अनुमति फूलों की घाटी रेंज में जाने पर टूरिस्ट कंपनी से 50 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें