ज्योतिर्मठ। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश, बिजली गिरने और बर्फबारी का अलर्ट जारी किए जाने के कारण रविवार को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद रही। करीब 100 पर्यटक घांघरिया में घाटी खुलने का इंतजार कर रहे हैं। फूलों की घाटी पार्क के रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए रविवार को घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद रखी गई। मौसम सामान्य होने पर पर्यटकों के लिए घाटी को खोल दिया जाएगा। संवाद