फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं पहुंचने से शुरू नहीं हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के किसी भी केंद्र में 18 से 44 साल के लोगों का कोरोना टीकाकरण नहीं हो पाया, जबकि जिले के सभी 36 केंद्रों पर वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में दूर-दराज के गांवों से युवा वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से वैक्सीन न पहुंचने की बात कहकर युवाओं को लौटा दिया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. मोहम्मद आशिफ ने बताया कि वैक्सीन नहीं पहुंचने से टीकाकरण नहीं हो पाया। जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी इसे तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें