फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तरांचल विद्या निकेतन नारायणबगड़ को मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

Sun, 23 Mar 2025 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरांचल विद्या निकेतन नारायणबगड़ को वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा फल अर्जित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा सीईओ धर्मसिंह रावत ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत को अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय को मिले इस सम्मान पर प्रबंधक डाॅ. हरपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत प्रशासक यशपाल नेगी, अध्यक्ष खीम सिंह नेगी, देवेंद्र कनेरी ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें