गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन मे आयोजित युवा विधानसभा सत्र के समापन पर मौजूद लोग।
- फोटो : KARNPRYAG
युवा विधानसभा सत्र शनिवार को संपन्न हो गया है। सत्र में पलायन पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। युवा विधायकों ने भराड़ीसैंण में नवनिर्मित विधानसभा भवन का जायजा लेकर उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए संकल्प लिया।
सत्र के समापन पर कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना मुख्य अतिथि और मदन भंडारी विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड युवा विधानसभा को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह राजनेताओं के लिए सबक लेने वाला है। राजनेता गैरसैंण को राज्य की राजधानी घोषित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि मदन भंडारी ने युवा विधानसभा सत्र चलाने पर युवाओं की सराहना की। इस मौके पर कमला पंवार, मनोज ध्यानी, आनंद जुयाल, विपिन भंडारी, प्रकाश गौड़, रोहित ध्यानी, देवेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण नेगी, शंकित राणा, रवि नेगी, उत्कर्ष, नवीन, नागेंद्र, पवन, रविंद्र, लुशून टोडरिया, सुभाष रतूड़ी, देवेंद्र रावत, सुशील कैंतुरा, बीरेंद्र रावत थे।