फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गुलमर्ग में उत्तराखंड ने जीता एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक

Tue, 24 Feb 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
शार्दुल थपलियाल ने जीता स्वर्ण पदक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया के तहत चल रही स्कीइंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित दो पदक अपने नाम किए। गुलमर्ग में खेलो इंडिया के तहत स्कीइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्की माउंटेनियरिंग के वर्टिकल रेस पुरुष वर्ग में शार्दुल थपलियाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं संगीता भट्ट ने महिला वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। स्कीइंग के तकनीकी अधिकारी अजय भट्ट ने बताया कि बीते 22 फरवरी से गुलमर्ग में खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी और पदक की उम्मीद है। संवाद

शार्दुल थपलियाल ने जीता स्वर्ण पदक। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें