फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंड बरकरार, मैदानों में चढ़ा पारा, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Tue, 17 Mar 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather: पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते रोज अचानक बदले मौसम का असर सोमवार को भी देखने को मिला। पर्वतीय इलाकों में तापमान के गिरने से ठंड बरकरार रही। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने से गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


हालांकि, पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 22 मार्च तक प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Snowfall: मार्च में औली से लेकर बदरीनाथ तक की चोटियां बर्फ से हुईं सफेद, पर्यटक स्थल हुए गुलजार, तस्वीरें

विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बीते रविवार को भी यहां का तापमान इतना ही था लेकिन दिनभर धूप खिलने से मौसम सुहाना तो हुआ और दिन के समय कुछ देर गर्मी का भी अहसास हुआ।

जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 14.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते रविवार को यहां बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरावट के साथ 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें