गंगा क्रांतिकारी सुशीला भंडारी ने उत्तराखंडवासियों को बिजली और पानी निशुल्क दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ-साथ केदारनाथ और बदरीनाथ विधायक को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को निशुल्क बिजली और पानी दे रही है। लेकिन उत्तराखंड में नदियों का उद्गम स्थल होने के बावजूद भी यहां लोगों को बिजली और पानी के भारी भरकम बिल जमा करने पड़ रहे हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी पर जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके बावजूद भी लोगों को मुफ्त बिजली की सुविधा नहीं दी गई है।