फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तराखंड मुक्त विवि ने प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाई

Fri, 03 Oct 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विवि में ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई-2025 के तहत प्रवेश प्रकिया जारी है। छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अक्तूबर कर दी है। विवि ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि तक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स एवं सर्टिफिकेट कोर्स के तहत सभी कक्षाओं एवं सेमेस्टर में आवश्यक दस्तावेज सहित पंजीकरण होना जरूरी है। अंतिम तिथि के बाद ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट www.uou.ac.in पर विवरण उपलब्ध है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रमेश चंद्र भट्ट एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) karanprayaguou.ac.in पर मेल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें