भाजपा प्रत्याशी गणेश के समर्थन में शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी की नेतृत्व में सिमली में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी गणेश शाह और सभासद प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।
निकाय चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के तहत रोड शो और चुनावी रैली का आयोजन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी गणेश के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी की नेतृत्व में सिमली में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी गणेश शाह और सभासद प्रत्याशी मनोज पुंडीर के पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान चुनाव प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, चुनाव संयोजक राजेंद्र प्रसाद डिमरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, अरुण मैठाणी, महिपाल सोनियाल, हरीश सती, राजा चौहान, इंद्र सिंह नेगी, दीप चंद्र डिमरी, संदीप डिमरी, कमलेश डिमरी, आशा डिमरी, चैता राणा, मांगी लाल, संजय डिमरी आदि मौजूद थे।