फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल बनेगा उपतहसील, 74 ग्राम पंचायतों को होगा फायदा

Thu, 04 Feb 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री की देवाल गांव को उपतहसील बनाए जाने की घोषणा का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे 74 ग्राम पंचायतों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

दो मई को सीएम हरीश रावत ने वाण गांव के दौरे के दौरान देवाल को उपतहसील बनाए जाने की घोषणा की थी। इसका लोगों को इंतजार था। अब इसका शासनादेश दो फरवरी को जारी कर दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लखन रावत, चमोली जिला सहकारी बैंक के निदेशक महाबीर बिष्ट, खिलाप सिंह, नंदन बिष्ट, हीरा सिंह रूपकुंडी, पार्वती गडिया, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू और लीलाधर जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। देवाल के उपतहसील बन जाने से इसका लाभ ब्लॉक के 74 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें