फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट से अधिक रेट पर शराब बेचने पर हंगामा

Fri, 08 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में संचालकों की ओर से प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बेचने पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने शराब की दुकान के बाहर जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के विरोध में नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि शीघ्र शराब की बोतलों पर ओवर रेट बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत है कि चमोली जिले में घाट, गैरसैंण, माईथान, मैहलचौंरी, चमोली, गौचर और पोखरी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों में खुलेआम शराब की बोतलों पर कीमत से अधिक पैसा वसूला जा रहा है।

शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे घाट क्षेत्र के कुछ लोग अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने आए तो उन्हें नियत से अधिक कीमत बताई गई। उन्होंने इसका विरोध किया तो अन्य लोगों ने भी ओवर रेट का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महावीर सिंह, कमल सिंह, पुष्कर सिंह, जय सिंह और माधो सिंह का कहना है कि 380 की बोतल पांच सौ रुपये में बेची जा रही है। कहा गया कि जिला आबकारी विभाग की मिलीभगत से दुकानों में शराब ओवर रेट में बेची जा रही है।

वहीं  जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र का कहना है कि दुकान संचालकों को कीमत से अधिक रेट न लिए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि ओवर रेट के मामले पकड़े गए तो दुकानों का चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें