गोपेश्वर में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते जूहा स्कूल शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवा
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी में उपेंद्र सती सर्वाधिक मत प्राप्त कर संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि विक्रम सिंह गुसाईं जिला मंत्री बने। जिलाध्यक्ष पद पर उपेंद्र सती और विजेंद्र कुंवर ने नामांकन किया था जिसमें उपेंद्र 269 मत प्राप्त कर जिलाध्यक्ष चुने गए जबकि विजेंद्र कुंवर को 183 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूशा पुंडीर, कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर सिमल्टी और वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पद पर यशपाल सिंह बुटोला निर्वाचित हुए। संवाद