फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेमौसम बारिश और सुअर फसल को पहुंचा रहे नुकसान

Tue, 05 May 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण। क्षेत्र के पुनगांव बिषौंणा में किसानों की आलू की फसल को बेमौसम बारिश और जंगली सुअरों से नुकसान पहुंच रहा है। लगातार फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुनगांव के पूर्व प्रधान रेवत नेगी ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि और जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान खेती पर निर्भर हैं और आलू उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। बिषौंणा निवासी भूपेंद्र नेगी ने भी जंगली जानवरों से बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें