पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सम्मुख विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मरीज को लेकर श्रीनगर जा रही एक एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस का टायर फट गया। टक्कर मारने के बाद मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे मार्ग पर करीब आधा घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने खुद वाहन को सड़क से हटाया। बताया जा रहा है कि वाहन का चालक शराब के नशे में था।