चमोली। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अंडर-23 के लिए केंद्रीकृत क्रिकेट ट्रायल 9 मई से 11 मई तक रामनगर, कॉर्बेट (जिला नैनीताल) में होंगे। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली ने इच्छुक खिलाड़ियों को इस चयन प्रक्रिया मेंं भाग लेने की अपील की। एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र साह, जिला अध्यक्ष पवन भंडारी और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी ने बताया कि यह ट्रायल सत्र 2026-27 के लिए हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज और उनकी एक फोटोकॉपी का सेट साथ ले जाना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी प्रस्तुत करने होंगे। संवाद