कर्णप्रयाग। लोनिवि के कर्णप्रयाग खंड अंतर्गत उमट्टा-मौणा-बरसाली मोटर मार्ग के संकरा होने और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लोग यहां सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।
तीन दशक पहले बदरीनाथ हाईवे से उमट्टा तक दो किमी मार्ग बना था जिसे बाद में मौणा और बरसाली गांवों तक बढ़ाया गया लेकिन शुरुआती हिस्सा चौड़ा नहीं हो पाया। ऐसे में चौपहिया वाहनों को गुजरने में भारी परेशानी होती है। वहीं इस संबंध में लोनिवि कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता अमित चौहान ने बताया कि दीवारों और सड़क सुधार के लिए इस्टीमेट बनाकर आपदा मद में उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद