केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 55 मिनट पर हेलीकॉप्टर से पोखरी पहुंची। इसके बाद वे कार से मोहनखाल में वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। बुधवार को वे कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कार्तिक स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
केंद्रीय मंत्री के पोखरी पहुंचने पर नंदप्रयाग के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष डा. मातबर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल भंडारी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला रावत ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर नागनाथ गढ़ी के सुंदरीकरण की मांग की। इस पर उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।