फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण अस्पताल में सप्ताह में दो दिन होंगे अल्ट्रासाउंड

Fri, 22 Aug 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला रोग विशेषज्ञ गर्भवतियों की करेंगे जांच
विज्ञापन

सीएमओ चमोली ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में अब हफ्ते में दो दिन रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड करेंगे। वहीं दो दिन महिला रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं को देखेंगी। सीएमओ चमोली की ओर से जिले के अलग-अलग अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट और महिला रोग विशेषज्ञ को रूटीन के आधार पर गैरसैंण अस्पताल में सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान स्थानीय लोगों ने विशेषज्ञ डाॅक्टरों की मांग के लिए प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था तो की गई है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। ऐसे में गर्भवती और अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। रोटेशन के आधार पर कर्णप्रयाग से महिला रोग विशेषज्ञ गैरसैंण अस्पताल पहुंचती हैं जिसके बाद ही अल्ट्रासाउंड होता है। कई बार जरूरी होने पर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लगभग 47 किमी दूर कर्णप्रयाग या 82 किमी दूर रुद्रप्रयाग और 115 किमी दूर श्रीनगर जाना पड़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि महिला रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। मगर अब यह समस्या दूर हो गई है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि गैरसैंण उपजिला चिकित्सालय में रोटेशन के आधार पर अन्य अस्पतालों से महिला रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो-दो दिनों तक अस्पताल में सेवाएं देने के आदेश जारी किए हैं। आगामी सोमवार से इस आदेश पर कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें