फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उक्रांद ने बूथ अध्यक्षों की बैठक कर बनाई रणनीति

Sun, 15 Mar 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। दल ने रविवार को बंड क्षेत्र के गांवों में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्हें हर गांव में कम से कम 10 लोगों की टीम तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

पीपलकोटी के एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि शहीदों के संकल्प को पूरा करना है तो घर-घर जाकर उक्रांद को मजबूत करना होगा। नगर अध्यक्ष सुदर्शन नेगी ने कहा कि बंड क्षेत्र के सभी 13 गांवों में बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन सभी के साथ बैठक कर प्रशिक्षण दिया गया है। हर बूथ अध्यक्ष बूथ व राजस्व गांव में कम से कम 10 लोगों की टीम तैयार करें। संगठन मंत्री अंकित पंत ने उक्रांद की विचारधारा और मूल निवासियों के हितों की बात घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान शुरू हो गया है इसका परिणाम भी बहुत जल्द नजर आएगा। इस दौरान दशोली प्रभारी सूरज नेगी, आशीष डंडरियाल, सुनील नेगी, अजय श्रीवास्तव, आशीष रावत, भरत भूषण, रोहित नेगी, अजय कुंवर और विष्णु पंवार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें