फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी युवा मोर्चा ने की कर्णप्रयाग अस्पताल में डाक्टरों को नियुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश पुजारी, अंकित खंडूड़ी, मनीष कुमार नरेंद्र कुमार, राहुल, विपिन दीपक, विनोद आदि ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठाई है। कहा कि अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट मशीन खराब होने से लोगों को रूद्रप्रयाग, गोपेश्वर व श्रीनगर जाना पड़ता है और इन सभी शहरों की दूरी कर्णप्रयाग से काफी अधिक है। उन्होंने ट्रॉमा सैंटर में डॉक्टरों एवं स्टॉफ की नियुक्ति, अल्ट्रासाउंड मशीन को नियमित रूप से चलाने, शिशु रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक सर्जन व ईएनटी विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि सुविधाएं न होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें