फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने चमोली बाजार में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरमनी गांव के युवक के साथ विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने अभद्रता की। युवक गांव के विकास के संबंध में उनसे बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार सही नहीं है। इस दौरान यूकेडी नेता सतीश सेमवाल, बच्चीराम उनियाल, महिपाल, विक्रम रावत, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें