फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उडामांडा-रौता सड़क बंद, सात गांवों का संपर्क कटा

Tue, 24 Jun 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। तहसील पोखरी के अंतर्गत उडामांडा-रौता सड़क भारी मलबा आने से बंद हो गई। इससे करीब सात गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
सोमवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश से उडामांडा-रौता सड़क के 28 किमी पर चौडी के पास भारी भूस्खलन हो गया और आवाजाही ठप हो गई। इससे रौता, सिराऊ, सिमलासू, सेरा मालकोटी, कुमेणी डांग, मजयाडी और कुरियाल खर्क गांवों का संपर्क पोखरी से कट गया। रौता के निवर्तमान ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा, कुंवर सिंह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, सेरा मालकोटी के निवर्तमान प्रधान भरत नेगी आदि ने लोनिवि से जल्द सड़क खोलने की मांग की। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता मो. तसदीक ने बताया कि जेसीबी मौके पर भेज दी गई है। मलबे के साथ सड़क पर बोल्डर आए हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार तक इसे खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


-
नंदानगर और निजमुला सड़क खोली
गोपेश्वर। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नंदानगर-नंदप्रयाग सड़क और निजमुला-विरही सड़क बंद हो गई थी। लोनिवि ने जेसीबी लगाकर सड़क को सुचारु करवाया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर लोनिवि ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सड़कों को खोल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें