फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत डिम्मर के दो युवकों का उत्तराखंड पुलिस में चयन हुआ है। विद्यापीठ आवासीय बस्ती के युवक सागर पुत्र विकास लाल और देवाशीष पुत्र मुन्ना का चयन उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। सागर और देवाशीष ने बताया कि वह सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए रोज लगभग पांच किमी दौड़ते थे। कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त हुई है। गांव के दोनों युवकों के पुलिस में चयनित होने पर ग्राम प्रधान विनीता डिमरी, जीपी डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, संदीप डिमरी, जयदीप गैरोला आदि ने खुशी जताई है। संवाद