गोपेश्वर। कोतवाली चमोली पुलिस और एसओजी की टीम ने दो युवकों को 581.5 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चमोली जिले के ही रहने वाले हैं।
पुलिस बालखिला पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में बैठे दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने चेकिंग की तो उनके पास से चरस मिली। दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में शेखर नेगी (22 साल) निवासी ग्राम कोब थराली क्षेत्र जिला चमोली के पास से 159.3 ग्राम चरस बरामद हुई। जबकि शुभम सिंह रावत (20) निवासी ग्राम व पोस्ट खाल पोखरी क्षेत्र जिला चमोली के पास से 422.02 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों को पकड़ने वालों में एसएसआई दिनेश सिंह पंवार, एसआई एसओजी ध्वजवीर पंवार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। संवाद