फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: घर के पास बनाया था जल निकासी के लिए गड्ढा, खेलते हुए पानी में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत

Fri, 07 Feb 2025 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गिरसा गांव में घर के पास जल निकासी के लिए करीब दो फीट गहरा सोखता गड्ढा बनाया गया था। बुधवार देर शाम एक दो साल का बच्चा राजकुमार घर में खेलते हुए घर के पास बने पानी के गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलासू तहसील के गिरसा गांव में एक दो साल का बच्चा खेलते हुए पानी के गड्ढे में गिर गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाली मूल का यह परिवार गांव में मजदूरी करता था।

विज्ञापन


एसएसआई अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि गिरसा गांव में घर के पास जल निकासी के लिए करीब दो फीट गहरा सोखता गड्ढा बनाया गया था। बुधवार देर शाम एक दो साल का बच्चा राजकुमार घर में खेलते हुए घर के पास बने पानी के गड्ढे में गिर गया।

Chamoli: भू धंसाव में जर्जर हुए भवनों का सर्वेक्षण शुरू,  टीम तैयार कर रही भवनों के ध्वस्तीकरण का स्टीमेट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जब बच्चे को गड्ढे में गिरा देखा तो उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें