गिरसा गांव में घर के पास जल निकासी के लिए करीब दो फीट गहरा सोखता गड्ढा बनाया गया था। बुधवार देर शाम एक दो साल का बच्चा राजकुमार घर में खेलते हुए घर के पास बने पानी के गड्ढे में गिर गया।
जिलासू तहसील के गिरसा गांव में एक दो साल का बच्चा खेलते हुए पानी के गड्ढे में गिर गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेपाली मूल का यह परिवार गांव में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
एसएसआई अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि गिरसा गांव में घर के पास जल निकासी के लिए करीब दो फीट गहरा सोखता गड्ढा बनाया गया था। बुधवार देर शाम एक दो साल का बच्चा राजकुमार घर में खेलते हुए घर के पास बने पानी के गड्ढे में गिर गया।
परिजनों ने जब बच्चे को गड्ढे में गिरा देखा तो उसे बाहर निकालकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।