फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: संशोधित खबर......बदरीनाथ के तप्तकुंड में स्नान के दौरान दो महिलाओं की मौत

Fri, 11 Sep 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की महिलाएं भागवत कथा सुनने पहुंची थीं बदरीनाथ
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के तप्तकुंड में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली थीं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया 108 बार डुबकी लगाने के दौरान ऑक्सीजन की कमी को मौत का कारण माना है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी रामू देवी (71) और प्रेमा देवी (63) बदरीनाथ में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए परिजनों के साथ चार सितंबर को आई थीं। वह रोजाना तप्तकुंड में स्नान करती थीं और 108 बार डुबकी लगाती थीं। शुक्रवार को भी वे परिजनों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ तप्तकुंड पहुंचीं। 108 डुबकी लगाने के दौरान दोनों अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।प्रथम दृष्टया 108 बार डुबकी लगाने के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें