कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया के पास एक दोपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पैराफिट से टकरा गया और पीछे बैठा युवक छिटककर 600 मीटर खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और उसे खाई से निकाला। 108 की मदद से युवक पशुपति पारस (32) निवासी हेमजापुर बिहार को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसआई संजय सिंह नेगी ने बताया कि दोनों युवक दिल्ली से बदरीनाथ जा रहे थे। वहीं उपजिला चिकित्सालय के डाॅ. धर्मेंद्र भदोला ने बताया कि युवक का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हुआ है और शरीर पर चोट है। संवाद