फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दोपहिया वाहन फिसला, दो प्रवक्ता गंभीर घायल

Tue, 20 Oct 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गैरसैंण। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे गैरसैंण के मुख्य चौराहे पर दोपहिया वाहन फिसलने से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के दो प्रवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सूरज सिंह बिष्ट (35) के आंख के ऊपर गंभीर चोट आई थी। उन्हें टांके लगाए गए साथ ही उनकी नाक से लगातार खून बह रहा था। इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल जयवीर नेगी (35) के घुटने नाक और हाथ की उंगलियों पर चोट आई थी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद व्यापारियों और लोगों ने सड़क पर चल रहे डामरीकरण के कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं नपं अध्यक्ष मोहन भंडारी ने मानकों के तहत गुणवत्ता से कार्य किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें