फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राष्ट्रीय खेलों में चमके चमोली के दो खिलाड़ी, जीते रजत पदक

Mon, 10 Feb 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। 38वें राष्ट्रीय खेल की नेटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चमोली के दो युवाओं ने चमक बिखेरी है। चमोली जिले के गौचर के वेदांत टाकुली और मुकेश नेगी ने नेटबाल में रजत पदक जीता है। गौचर के दोनों खिलाड़ियों के सर्वोत्तम प्रदर्शन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सभासद चैतन्य बिष्ट, पवित्रा बिष्ट, नितेश चौधरी, विनोद नेगी, नवीन टाकुली, कैलाश केडियाल, महादेव बहुगुणा, आनंद सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें सम्मानित किया। वेदांत टाकुली (21) पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग में स्नातक में वाणिज्य संकाय के छात्र हैं। वह महाविद्यालय के खेलों में भी दो बार चैंपियन भी रह चुके हैं। प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, मीडिया प्रभारी डाॅ. आरसी भट्ट आदि ने वेदांत की सफलता पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें