फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अवैध शराब के साथ दो लोग पकड़े

Fri, 17 Jul 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। चमोली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार पहले मामले में बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने देवदर्शनी बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक की तलाशी ली। बाइक से चार बोतल और 18 हाफ बोतल अवैध शराब मिली। पुलिस ने बाइक सवार अरविंद निरवाल, निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी। दूसरे मामले में गोविंदघाट पुलिस ने पांडुकेश्वर स्थित चामधार बैरियर पर चेकिंग के दौरान कुमारगढ़ा, कनखल (हरिद्वार) निवासी रवि कुमार को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें