फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चोरी की घटना में फरार दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में 12 जून को हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों संजीव कुमार (32) निवासी काशीपुर उधमसिंहनगर और सुनीता (40) निवासी मुरादाबाद उप्र निवासी कर्णप्रयाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

12 जून को मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में तीन महिलाओं ने आभूषण दिखाने के बहाने जेवर चुरा लिए थे। दुकानस्वामी ने 15 जून को सीसीटीवी फुटेज देखी तो इसका पता चला। दुकानस्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 18 जून को कोटद्वार में पुलिस ने दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। तब से दो आरोपी फरार चल रहे थे। उन्हें भी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें