विकासखंड गैरसैंण की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट कैंप के लिए चयन होने पर स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। ग्राम घंडियाल निवासी आरती भंडारी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अध्यनरत हैं। उनकी मां गृहिणी और पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। वहीं, स्टैंड बाई पर चयनित आरती राणा ग्राम सलिंगा राइंका मेहलचौरी की 12वीं की छात्रा हैं। आरती की माता गृहिणी और पिता सरकारी नौकरी करते हैं। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र साह ने बताया कि दीपावली के बाद उत्तराखंड की सभी 25 बालिकाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।