फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में सबसे अधिक गैस आपूर्ति करने पर दो कर्मचारी सम्मानित

Sun, 23 Aug 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक (5500) इंडेन गैस के व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करने पर इंडियन ऑयल और एलपीजी के अधिकारियों ने बदरीनाथ में कार्यरत इंडेन गैस के विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सरकार और एलपीजी उत्तराखंड रीजन के प्रमुख स्वर्ण सिंह ने चारधाम यात्रा के मात्र तीन माह में बदरीनाथ धाम में कार्यरत इंडेन गैस प्रबंधक पुनीत डिमरी और डीईओ अरविंद डिमरी को उनकी उपलब्धि पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों के प्रति कार्य करने से ही उपलब्धि हासिल होती है। इस पर इंडेन गैस कर्णप्रयाग की प्रबंधक रजनी थपलियाल, विजय शाह, राकेश पंवार, राजपाल रमोला, प्रेम रोधियाल, दिनेश भट्ट, वंदना पंवार आदि ने खुशी जताई। संवाद


संगम तट एवं आसपास चलाया सफाई अभियान
कर्णप्रयाग। सामाजिक सद्भाव श्री रामलीला कमेटी ने संगम तट, पौराणिक शिव मंदिर के समीप स्वच्छता अभियान संचालित किया। श्री रामलीला कमेटी के संयोजक अनूप चौहान ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत कमेटी की ओर से संचालित जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र मिंगवाल, अरविंद चौहान, देवराज रावत, बृजेश बिष्ट, शशांक पुरोहित, चंद्रकांत कंडवाल, राकेश कोटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
बीना भंडारी बनीं विहिप की जिलाध्यक्ष
कर्णप्रयाग। विश्व हिंदू परिषद जिला कर्णप्रयाग (संगठनात्मक) की बैठक में सर्वसम्मति से बीना भंडारी को जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप लूथरा को चमोली विभाग में सामाजिक समरसता प्रमुख मनोनीत किया गया। बैठक में प्रांत संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल और मंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से जन सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर नरेश चंद्र डिमरी, हयात सिंह, भास्कर सेमवाल, मनोरमा नैनवाल, पुष्पा खंडूड़ी, जानकी डिमरी, सुमन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



कर्णप्रयाग में 11 अक्तूबर से होगी रामलीला
कर्णप्रयाग। सदाशिव श्री रामलीला कमेटी की ओर से 11 अक्तूबर से होने वाले रामलीला मंचन को भव्य स्वरूप देने को लेकर बैठक आयोजित की। कमेटी के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ सितंबर को क्षेत्रपाल पैरोल देवता और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने के बाद हनुमान ध्वज को प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसी दिन से रामलीला मंचन के कलाकारों की चयन प्रक्रिया और रिहर्सल का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर समिति के सचिव प्रताप लूथरा, कोषाध्यक्ष नरेश डिमरी, गोपी राम बैंजवाल, हर्षवर्धन थपलियाल, जानकी डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें