गोपेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से 26 और 27 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में दशोली ब्लॉक के शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। संस्कृत अकादमी की ब्लॉक संयोजिका शर्मिला डिमरी ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय, निजी, संस्कृत महाविद्यालय आदि संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृत नाटक, संस्कृत नृत्य, संस्कृत गायन, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद